भगवान श्रीकृष्ण की योगशक्ति
नमस्कार दोस्तों.....🙏🌹. ..........…..................... SURENDRASPIRITUALS.BLOGSPOT.COM पर आपका पुनः स्वागत है। आज मैं एक बार फिर से आप सबके सम्मुख परम संत पूज्यपाद महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की अनमोल वाणी को कथा रूप में प्रस्तुत कर रहा हूं। आशा है आप सबको मेरी यह प्रस्तुति पसन्द आएगी। धन्यवाद। ........………….......................................... भगवान श्रीकृष्ण योगेश्वर कहे जाते हैं। उनका योगबल बचपन से ही विख्यात है। एक समय एक योगी उनके निकट आए। उन्होंने श्रीकृष्ण से योगविद्या की प्रशंसा की और कहा कि तुम भी योगविद्या सीखो। भगवान ने कहा — "योगविद्या से क्या लाभ होता है?" उन्होंने उनको एक तलवार देकर कहा कि इस तलवार से मेरे शरीर पर वार करो और देखो इसके प्रहार से मेरा शरीर नहीं कटेगा। श्रीकृष्णचन्द्र जी ने उनके शरीर पर कई प्रहार किए परन्तु प्रत्येक वार वज्र के ऊपर प्रहार करने के समान तलवार की धार भोथी हो जाती और उनके शरीर का बाल भी बांका नहीं कर सकी। तत्पश्चात भगवान श्री...