भगवान श्रीकृष्ण की योगशक्ति
नमस्कार दोस्तों.....🙏🌹.
..........….....................
SURENDRASPIRITUALS.BLOGSPOT.COM पर आपका पुनः स्वागत है। आज मैं एक बार फिर से आप सबके सम्मुख परम संत पूज्यपाद महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की अनमोल वाणी को कथा रूप में प्रस्तुत कर रहा हूं। आशा है आप सबको मेरी यह प्रस्तुति पसन्द आएगी। धन्यवाद।
........…………..........................................
भगवान श्रीकृष्ण योगेश्वर कहे जाते हैं। उनका योगबल बचपन से ही विख्यात है।
एक समय एक योगी उनके निकट आए। उन्होंने श्रीकृष्ण से योगविद्या की प्रशंसा की और कहा कि तुम भी योगविद्या सीखो। भगवान ने कहा — "योगविद्या से क्या लाभ होता है?" उन्होंने उनको एक तलवार देकर कहा कि इस तलवार से मेरे शरीर पर वार करो और देखो इसके प्रहार से मेरा शरीर नहीं कटेगा। श्रीकृष्णचन्द्र जी ने उनके शरीर पर कई प्रहार किए परन्तु प्रत्येक वार वज्र के ऊपर प्रहार करने के समान तलवार की धार भोथी हो जाती और उनके शरीर का बाल भी बांका नहीं कर सकी।
तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण चन्द्र जी ने कहा कि अब आप इस तलवार का प्रहार मेरे शरीर पर कीजिए। इस पर योगी जी ने कहा कि तुम्हारा शरीर तो कोमल है, तलवार के आघात से वह कट जाएगा।
इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि आप तो योगी हैं। यदि तलवार की चोट से मेरा शरीर कट जाएगा तो आप अपने योगबल से उसे जोड़ दीजिएगा।
उस योगी ने तलवार लेकर श्रीकृष्णचंद्र जी के शरीर पर कई आघात किए परन्तु प्रत्येक बार तलवार श्रीकृष्णचंद्र जी के शरीर के आरपार ठीक हवा में प्रहार करने के समानांतर हो जाती परन्तु श्रीकृष्णचन्द्र जी के शरीर पर तलवार के प्रहार का कोई चिह्न भी नहीं पड़ा। इस प्रकार योगिराज ने कई बार तलवार चलाई किन्तु सभी प्रहार निष्फल हो गए।
इस पर योगी महाराज बड़े आश्चर्यित हुए और श्रीकृष्णचंद्र जी के योगबल की भूरि–भूरि प्रशंसा करने लगे। श्रीकृष्णचंद्र जी को बचपन से ही यह सिद्धि प्राप्त थी। यह अष्ट सिद्धियों में से है। इनकी शक्ति बड़े लोगों को देखने में आई। इसलिए उनको लोगों ने ईश्वर माना।
.......…...................................................
आज के लिए बस इतना ही। मिलते हैं फिर अगले ब्लॉग में किसी अलग कहानी को लेकर। मुझे FOLLOW करें। अगर ये कहानी आपको पसन्द आई हो तो कृपया इसे LIKE करें, SHARE करें और COMMENT भी करें।
......….........………….…….…....................


बहुत ही बढ़िया सर। योग शक्ति सच में चमत्कारी है।
जवाब देंहटाएंधन्यवाद सर....🙏🌹
जवाब देंहटाएं